Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में बनेगी जिले की सबसे हाई टैक लाइब्रेरी, लोगों को मिलेगी गजब की सुविधाएं

Ad

Haldwani news: Hi-tech library: हल्द्वानी के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जिला प्रशासन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी रोड पर 2.21 करोड़ की लागत से जिले की सबसे अत्याधुनिक लाइब्रेरी खोलने जा रहा है। इस लाइब्रेरी में एक साथ 172 लोग पढ़ सकते हैं। किताबों के साथ युवाओं को यहां ई-लाइब्रेरी की सुविधा भी मिलेगी। ( Hi-tech library haldwani)

ADVERTISEMENTS Ad

छह हजार किताबों के साथ शुरू की जाएगी लाइब्रेरी

बता दें कि डीएम ने युवाओं के लिए जीजीआईसी में अत्याधुनिक लाइब्रेरी खोलने की लिए लोनिवि से प्रस्ताव बनाने के लिए कहा था। इसी क्रम में लोनिवि ने इसका प्रस्ताव बना दिया है। और अब इस लाइब्रेरी का डिजाइन बन गया है। वहीं लाइब्रेरी बनाने वाली कंपनी का चयन भी किया जा चुका है। इस लाइब्रेरी को शुरुआत में छह हजार किताबों के साथ शुरू किया जाएगा। और इस लाइब्रेरी को 27 हजार किताबों तक ले जाने की योजना है। ( Youth get E-library facility )

ऑडियो और डिजिटल बुक भी उपलब्ध करवाई जाएंगी

युवाओं के लिए इस लाइब्रेरी में ई-लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। यहां लैपटाप और किंडल आदि लगाए जाएंगे। इस लाइब्रेरी में ऑनलाइन भी हर प्रकार किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। लाइब्रेरी में आने वाला व्यक्ति ई-बुक डाउनलोड कर के ले जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें चार्ज देना होगा। इतना ही नही लाइब्रेरी में ऑडियो बुक और डिजिटल बुक भी उपलब्ध करवाई जाएंगी । आचार संहिता के बाद लोक निर्माण विभाग इस लाइब्रेरी का काम शुरू करेगा। लाइब्रेरी में एंट्री के लिए एक शुल्क निर्धारित किया जाएगा। और यहां आने वालों की एंट्री डिजिटल कार्ड और बायोमैट्रिक द्वारा ही होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top