Haridwar News

उत्तराखंड: हर तरफ एक शादी के चर्चे…दुल्हन की विदाई के लिए क्यों बुलानी पड़ी पुलिस?

Ad

हरिद्वार: शादी का सीजन है तो शादियों से जुड़ी खबरों का आना तो लाजमी है। मगर कभी-कभी शादी से जुड़े कुछ ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जो गंभीर होने के साथ-साथ अजीबोगरीब भी होते हैं। उत्तराखंड में एक शादी के दौरान दुल्हन की विदाई हो और विदाई के लिए भारी पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ जाए, इसका अंदाजा आप और हम नहीं लगा सकते…मगर ऐसा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, हरिद्वार के भगवानपुर में एक बरात के दौरान बैंड वालों के साथ झड़प होने के बाद मामला थोड़ा गंभीर हो गया इसके बाद कुछ युवकों ने बारातियों पर ही पथराव शुरू कर दिया। पथराव हुआ तो अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस को बुलाया गया। आपको बता दें कि यह सब दुल्हन की विदाई से पहले की बात है। तभी बैंड वाले से लड़ाई हुई थी

बताया जा रहा है कि बारातियों द्वारा बैंड वाले से हल्के चलने का आग्रह किया गया तो वहां आपसी विवाद हो गया। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने मौके का फायदा उठाकर बारातियों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया बाद में पुलिस की टीम आई और उनकी निगरानी में दुल्हन की विदाई संपन्न हुई। पुलिस का कहना है कि जिन्होंने विवाद खड़ा किया, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top