Tehri News

देवभूमि की हिमानी सेमवाल ने APO बनकर रचा इतिहास, शिशु मंदिर से हुई है पढ़ाई

Ad

टिहरी गढ़वाल: सरकारी नौकरी पाने की चाहत हर किसी को होती है। मगर उसे पानी के लिए जो दृढ़ संकल्प चाहिए होता है, जिस अनुशासन की आवश्यकता होती है, वह हर किसी में नहीं होता। पहाड़ की बेटियां लगातार अपने प्रदर्शन से यह साबित कर रही हैं कि उनके अंदर हर वह गुण है, जो उच्च पदों पर नौकरी करने के लिए चाहिए होता है। अब पहाड़ की हिमानी सेमवाल सहायक अभियोजन अधिकारी बन गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि राज्य लोक सेवा आयोग ने हाल ही में सहायक अभियोजन अधिकारी के परीक्षा परिणामों की घोषणा की थी, जिसमें कई सारी बेटियों ने अपना दमखम दिखाया है। इसी कड़ी में एक और अच्छी खबर यह है कि टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली क्षेत्र की निवासी हिमानी सेमवाल का चयन भी सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर हो गया है।

अपनी इस सफलता के साथ-साथ हिमानी सेमवाल ने अपना नाम इतिहास में भी दर्ज करा लिया है। दरअसल, हिमानी सेमवाल घनसाली क्षेत्र की पहली महिला अभियोजन अधिकारी बन गई हैं। जमोलना गांव के रहने वाली हिमानी सेमवाल की प्रारंभिक पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर घनसाली से पूरी हुई। हिमानी ने हाईस्कूल की परीक्षा सरस्वती शिशु मंदिर घनसाली और इंटरमीडिएट की परीक्षा राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज घुमेटीधार टिहरी से पास की।

बता दें कि हिमानी सेमवाल ने हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल से स्नातक जबकि डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून से विधि स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। ज्ञात हो कि हिमानी सेमवाल के पिता भाजपा के वरिष्ठ नेता और पत्रकार होने के साथ-साथ वर्तमान में जिला न्यायालय देहरादून में बतौर अधिवक्ता कार्यरत हैं। जबकि उनकी माता ग्राम पंचायत जमोलना की पूर्व ग्राम प्रधान हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top