Dehradun News

एक और ऐतिहासिक फैसला, उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनेंगी ऋतु खंडूड़ी

Ad

कोटद्वार: राज्य की पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव और उसके परिणामों ने ना सिर्फ कई सारे मिथकों को तोड़ डाला बल्कि कई मायनों में इतिहास भी रच दिया। इतिहास रचने का ये सिलसिला भाजपा की ओर से अब भी लगातार जारी है। अब पार्टी ने एक और ऐतिहासिक फैसला ले लिया है। दरअसल भाजपा ने ऋतु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी भूषण विधानसभा अध्यक्ष बनने वाली राज्य की पहली महिला विधायक होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में कोटद्वार के दिग्गज कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह नेगी को हराकर विधायक बनी ऋतु खंडूरी ने कई मिथकों को धराशायी किया है। पिछली बार ऋतु खंडूड़ी यमकेश्वर से विधायक थीं। आपको याद होगा कि कोटद्वार से विधायक हरक सिंह रावत ने भाजपा से बाहर होने के बाद कांग्रेस ज्वाइन की थी। जिसके बाद भाजपा ने ऋतु खंडूड़ी को इस सीट से मैदान पर उतारा। देरी से टिकट मिलने के बावजूद ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कोटद्वार सीट पर जीत दर्ज करते दूसरी बार विधानसभा सदन पहुंच गईं।

इसके बाद कई बार तो मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में भी ऋतु खंडूड़ी भूषण का नाम चर्चाओं में रहा। लेकिन बुधवार को ये साफ हो गया कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जा रहा है। ऐसे में जानकारी सामने आई कि भाजपा ऋतु खंडूड़ी भूषण को विधानसभा अध्यक्ष का पद सौंपने जा रही है। जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आरंभ होने पर वह नामांकन करेंगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश को ऋतु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिलने जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top