Haridwar News

देवभूमि का बढ़ा मान, टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली वंदना कटारिया को मिला अर्जुना अवार्ड

देवभूमि का बढ़ा मान, टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली वंदना कटारिया को मिला अर्जुना अवार्ड
Ad

हरिद्वार: खुशी की बात है कि खेल के मैदान में बेटियों का कद लगातार बढ़ रहा है। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में देवभूमि का भी योगदान रहा। आपको याद होगा कि हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया ने एक मैच में हैट्रिक गोल लगाकर इतिहास रचा था। अब राज्य की इस बेटी को राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया है। वाकई ये बड़ी ही गर्व की बात है।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में वंदना को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ने विभिन्न खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसी कड़ी में हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया को सम्मानित किया गया।

बता दें कि वंदना ने ओलंपिक में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा था। वह ऐसा कारनामा करने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं थी। जब टोक्यो ओलंपिक से इतिहास रचकर आई थी, तब भी उन्हें विभिन्न तरह से कई संस्थाओं ने व सरकार ने सम्मानित किया था। प्रदेश सरकार ने उन्हें ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया था। साथ में 25 लाख रुपए का ईनाम भी दिया गया था। इससे पहले वंदना ने 2018 के एशियाई खेलों में रजत पदक जबकि 2017 के एशियाड में स्वर्ण पदक जीता था।

बहरहाल राष्ट्रपति भवन में वंदना के अलावा टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट नीरज चोपड़ा, क्रिकेटर मिताली राज, पहलवान रवि दाहिया, वेटलिफ्टर एल बोरगोहेन, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, शूटर अवनि लेखरा को वर्ष 2021 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। क्रिकेटर शिखर धवन को भी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top