Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: रवि रोटी बैंक ने किया होली का आयोजन, अपने काम से फिर जीता लोगों का दिल

Ad

हल्द्वानी: शहर की समाजसेवी संस्था रवि रोटी बैंक ने डीके पार्क हलद्वानी में होली महोत्सव का आयोजन किया। इस मौक़े पर उन गरीब, असहाय लोगों के साथ होली खेली गई, जिन्हें रवि रोटी बैंक परिवार ढाई वर्षों से निशुल्क भोजन उपलब्ध करा रहा है। इसके साथ ही रवि रोटी बैंक ने उन लोगों को सम्मानित किया, जो नियमित रूप से राशन, भोजन के ज़रिए रवि रोटी बैंक परिवार की भोजन वितरण मुहिम को सहयोग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

होली महोत्सव के आयोजन में कुमाऊं के लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। इसके साथ ही यश डांस सेंटर, धरोहर ग्रुप के बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में हलद्वानी विधायक सुमित हृदयेश, मेयर डॉक्टर जोगेन्द्र सिंह रौतेला, समाजसेवी विजय पाल, बीजेपी नेता मनोज पाठक, गौरव त्रिपाठी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में रोटी बैंक के अध्यक्ष तरुण सक्सेना, संजय आर्य, अरस्तू खान, प्रशांत भोजक, अंशुल गुप्ता,आशिक, सुरज गोस्वामी, श्वेता पंत मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top