Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में महानगरों जैसी सेवा,डीजल की होम डिलीवरी के लिए नंबर जारी

Ad

हल्द्वानी: अब शहर के लोगों को भी महानगरों जैसी सेवा मिलेगी। एक फोन कॉल पर डीजल उनके घर पहुंचाया जाएगा। आप बोल सकते हैं कि खाने की तरह अब ईधन की भी होम डिलिवरी होगी। योजना का शुभारंभ नैनीताल रोड स्थित गुरुनानक सर्विस स्टेशन (पेट्रोलपंप) से विक्रय अधिकारी विराट श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि भारत पेट्रोलियम ने ग्राहकों को कैशलेस ऑनलाइन डीजल की डिलीवरी सेवा योजना शुरू की है।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्राहकों को योजना के तहत 20 लीटर डिब्बे में डीजल मंगवाने की अनुमति होगी। इसके लिए 9358340626, 9917159155, 8449953914 और ईमेल आईडी vschadha.gss @gmail.com जारी कर दी गई है। ग्राहक अपनी सहूलियत के हिसाब से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। महानगर हल्द्वानी की सीमा तक 2 घंटे में उपभोक्ता के पास तक डिलीवरी की जाएगी। पंप स्वामी वीरेंद्र सिंह चड्डा एवं हरविंदर सिंह चड्डा ने बताया कि यह होम डिलीवरी सुविधा नि:शुल्क रखी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top