Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में महिलाओं का सम्मान, ईजा-बैंणी महोत्सव को लेकर सामने आया अपडेट

Ad

हल्द्वानी:आगामी 30 नवंबर को हल्द्वानी के एमबी इंटर कालेज परिसर में भव्य ईजा बैणी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका लोगो आज DM वंदना सिंह सहित जिले के अधिकारियों ने लांच किया। ईजा- बैणी महोत्सव में 66 योजनाओं का लोकार्पण और 193 योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि उत्तराखंड की मातृ शक्ति व लोक कला, हस्त कला, व स्वय सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

यहां 13 जिलों के 26 उत्पादों के विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी, इसके अलावा GI टैग वाले उत्पादों को भी यहां दिखाया जायेगा, महिला उद्यमियों के द्वारा उत्पादित उत्पादों को सजीव चित्रण दिखाया जायेगा। इसके अलावा पहाड़ी अनाज के व्यंजनों को भी प्रोत्साहन देने के लिए ” अम्मा की रसोई ” को भी प्रदर्शित किया जायेगा। इसके अलावा ईजा बैणी महोत्सव में रंगा रंग कार्यक्रमों के माध्यम से लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top