Nainital-Haldwani News

क्रिसमस और नए साल के लिए तैयार हैं सैलानी, नैनीताल में बुक हो चुके हैं 80 प्रतिशत होटल

Ad

हल्द्वानी: नए साल को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। क्रिसमस और नए साल के लिए नैनीताल जिले में सैकड़ों सैलानी पहुंचते हैं। उसके लिए करीब दो-तीन हफ्ते पहले से बुकिंग शुरू हो जाती है। ऐसा ही कुछ कॉर्बेट और नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों में एक बार फिर देखा जा रहा है। होटल और रिजॉर्ट में भी पर्यटकों की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है।  कॉर्बेट के लैंडस्केप में पड़ने वाले 300 से ज्यादा रिजॉर्ट क्रिसमस और 31 दिसंबर के लिए फुल होने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कॉर्बेट के ढिकाला जोन में पिछले एक महीने में 57000 से ज्यादा पर्यटक ढिकाला सहित कॉर्बेट के अन्य जोनों में पहुंच चुके हैं। पार्क वार्डन आरके तिवारी का कहना है कि क्रिसमस और नए साल के लिए पर्यटकों की बुकिंग फुल हो चुकी है।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान ने बताया कि रिजॉर्ट और होटलों की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सैलानियों की सुरक्षा हेतु सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। लगातार हो रही बुकिंग से होटल कारोबारी उत्साहित है और उम्मीद है कि नया साल नए रिकॉर्ड स्थापित करेगा हालांकि ओमिक्रोन को लेकर डर है क्योंकि अगर मामले बढ़ते हैं तो सैलानी बुकिंग कैंसल करेंगे और होटल को रुपए वापस करने पड़ेंगे।

इस बार होटल कारोबारियों का कहना है कि दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत आसपास के अन्य क्षेत्रों के सैलानियों ने ऑनलाइन माध्यम से बड़े होटलों मेें 80 फीसदी तक एडवांस बुकिंग कर ली है। पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण स्थानीय लोग और सैलानी क्रिसमस और साल की विदाई के जश्न को धूमधाम से नहीं मना सके थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top