Nainital-Haldwani News

नैनीताल होटल कर्मी ने बनाया बाथरूम में नहाती महिला पर्यटक का वीडियो, गिरफ्तार

File Photo

नैनीताल: अयारपाटा क्षेत्र में स्थित होटल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दिल्ली से घूमने आई एक महिला पर्यटक का बाथरूम में नहाते समय एक कर्मचारी ने वेंटीलेटर ने वीडियो बना लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपित होटल कर्मी को पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का परिवार नैनीताल घूमने के लिए आया था। परिवार की ही महिला जब सुबह नहाने गई तो कर्मचारी वेंटीलेटर से मोबाइल के जरिये उसका वीडियो बनाने लगा। महिला की नजर उसपर पड़ी तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया।

महिला का पति और होटल कर्मी वहां पहुंचते उससे पहले ही आरोपित युवक भाग गया। इस घटना की सूचना फौरन 112 पर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रूम सर्विस वाले कर्मचारी को पूछताछ के लिए पकड़ लिया। बता दें कि पीड़ित महिला ने कोतवाली में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है।

सीओ नितिन लोहनी ने जानकारी दी और बताया कि महिला ने 112 पर सूचना दी कि होटल कर्मी ने नहाते समय उसका वीडियो बनाया। बहरहाल अब पुलिस ने एफआइआर दर्ज करने के साथ कर्मचारी को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। यग घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

To Top