Dehradun News

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

Uttarakhand Weather Update
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में मॉनसून अब पूरी रफ्तार में है। बीते कुछ दिनों से जारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार रात से शुरू हुई तेज बारिश ने कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खासकर पहाड़ी इलाकों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनज़र देहरादून जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी देहरादून में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है।

वहीं राज्य के पहाड़ी जिलों में भूस्खलन और मलबा गिरने की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन हाईवे और लिंक रोड पर निगरानी बनाए हुए है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दल अलर्ट मोड पर हैं।

तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की समस्या सामने आई है। नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं, जिससे किनारे बसे गांवों के लिए खतरे की स्थिति बन गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से नदियों और नालों के पास न जाने की अपील की है।

स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ दिन और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top