Uttarakhand News

चंपावत के रितिक भंडारी का रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित कोर्स में चयन

Ad

Champawat News: Hrithik Bhandari:  चंपावत जनपद के रितिक भंडारी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले प्रतिष्ठित डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स (DCC) 2025 के लिए उनका चयन हुआ है। खास बात यह है कि उत्तराखंड से इस वर्ष मात्र एकमात्र पत्रकार के रूप में रितिक को इस कोर्स में स्थान मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

देशभर से चयनित लगभग 35 युवा पत्रकारों में रितिक भंडारी का नाम शामिल है। इस कोर्स के अंतर्गत रितिक को एक महीने तक सेना के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में जाने और रक्षा से जुड़े अहम पहलुओं को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

यह प्रतिष्ठित कोर्स भारत सरकार द्वारा देश के चुनिंदा युवा पत्रकारों को रक्षा, सुरक्षा और सामरिक विषयों की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। 30 दिनों तक चलने वाले इस कोर्स में प्रतिभागियों को थल सेना, वायु सेना और नौसेना के कार्यप्रणालियों का अध्ययन करने और उनसे संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिलता है।

कोर्स के दौरान प्रतिभागी देश के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात विशेषज्ञ अधिकारियों से संवाद करेंगे और रक्षा नीति, संचालन एवं रणनीति को गहराई से समझने का अवसर पाएंगे। यह कोर्स पत्रकारों को रक्षा जगत की सटीक जानकारी और रिपोर्टिंग के लिए एक सशक्त आधार प्रदान करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top