National News

पति ने की पत्नी की हत्या, अश्लील वीडियो के बल पर एक साल पहले ब्यूटीशियन नैना से की थी शादी

Ad

नई दिल्ली: आधुनिक जमाने में अपराधों पर किसी भी करह का लगाम नहीं लग पा रहा है। भोपाल में कोलार रोड निवासी ब्यूटीशियन नैना उर्फ शिखा पासवान (24) की हत्या के मामले में बुदनी पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि ब्यूटीशियन नैना की हत्या उसके पति रजत कैथवास ने की है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक भारतीय जनता युवा मोर्चा के शाहजहांनाबाद मंडल के उपाध्यक्ष रजत ने एक साल पहले ही नैना से प्रेम विवाह किया था। शादी के एक – डेढ़ महीने बाद आरोपी पति रजत उसके चरित्र पर शक करने लगा और अपने माता-पिता को शादी पर एतराज होने की बात कहते हुए नैना को घर से निकाल दिया। तब से वह अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी।

हुआ ये कि बीती 15 अक्टूबर को नैना घर से झांकी देखने की कहकर निकली, लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों ने 16 अक्टूबर को कोलार थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद खोजबीन में 17 अक्टूबर को बुदनी में एनएच-69 पर मिडघाट पर उसका शव मिल गया। जिसकी शिनाख्त सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर के जरिए कर पुलिस ने जांच शुरू की।

एसडीओपी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आरोपी रजत कैथवास की गिरफ्तारी हो गई है। हत्या में उपयोग किया गया चाकू भी जब्त कर लिया गया है। बता दें कि युवती अपने पिता के घर रह रही थी। युवती द्वारा भोपाल के न्यायालय में अपने पति के खिलाफ गुजारा भत्ते का प्रकरण भी लगा रखा था। जिसके कारण उसका पति उसे अपने मार्ग से हटाने की प्लानिंग कर रहा था।

आरोपी रजत बस स्टैंड पर कंडक्टर की नौकरी करता था। युवक ने अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से साजिश की है। पहले उसने नैना को दशहरे के दिन घुमाने के बहाने कोलार भोपाल से टीला जमालपुरा क्षेत्र में बुलाया और वहां से युवती की स्कूटी से रेहटी क्षेत्र में सलकनपुर मंदिर लेकर गया, वहां पर दोनों ने रात करीब 1.30 बजे देवी मंदिर पहुंचकर देवी दर्शन किए।

उसके उपरांत करीब 3.30 बजे सलकनपुर से लौटकर बुधनी से भोपाल जाने के लिए मिडघाट पर पहाड़ी झरने के समीप शौच के बहाने स्कूटी रोकी और मौका देख कर उसे चाकू से मार कर शव को झाडिय़ों में फेंक दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए युवती की स्कूटी से भोपाल जाकर पीपुल्स मॉल के पास सुनसान जगह देख कर स्कूटी को जला दिया। पुलिस ने आरोपी के अपराध कबूल ने के उपरांत उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं खून आलूदा कपड़े जब्त कर न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश ने आरोप को जेल भेज दिया है।

ब्यूटीशियन नैना के पिता शारदा पासवान ने रजत पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रजत कैथवास ने बेटी का अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करने लगा और शादी नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। मृतक युवती के पिता का आरोप है कि महीनेभर घर में रखने के बाद उसे यह कहकर भगा दिया कि उसके माता-पिता शादी से खुश नहीं हैं।

इस बारे में बेटी ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की थी और घर से निकाल दिया। नैना ने पति के खिलाफ कोर्ट में भरण-पोषण का मामला दर्ज कराया था। इसके साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। केस वापस नहीं लेने पर हत्या कर दी। आरोपी भरण-पोषण नहीं देना चाहता था, इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top