Udham Singh Nagar News

ऊधमसिंहनगर से दिल दहलाने वाला मामला, पत्नी की हत्या कर पति ने पुलिस से कहा “मार डाला”

Ad

रुद्रपुर: जनपद से एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भदईपुरा कॉलोनी में एक पति ने अपनी पत्नी की मुंह दबाकर हत्या कर दी है। हालांकि इसके बाद वह सीधे कोतवाली पहुंच गया। जहां उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह अपनी पत्नी को मारकर आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल रुद्रपुर भदईपुरा निवासी मशरूफ ने कुछ महीने पहले ही खेड़ा निवासी 26 वर्षीय फराह के साथ शादी की थी। जानकारी के अनुसार मशरूफ हमेशा अपनी पत्नी फराह को दहेज के लिए कहता था। साथ ही उसे परेशान करता था। बुधवार रात को दोनों खाना खाकर अपने कमरे में सो गए थे।

इतने में सुबह छह बजे के आसपास कोई बात हुई। जिस वजह से मशरूफ ने पत्नी फराब का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके थोड़ी ही देर बाद वह सीधे कोतवाली पहुंच गया। यहां आकर उसने खुद ही पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी है। जिसके बाद पुलिस महकमे में टेंशन हो गई।

तुरंत सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी आरोपित को लेकर भदईपुरा पहुंच गए। यहां पर फराह की लाश बेड पर पड़ी हुई मिली। बता दें कि पुलिस ने मृतका के मायके वालों को घटना के बारे में बता दिया है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने हत्यारोपित पति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने जानकारी दी और बताया कि आरोपित से पूछताछ कर अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या के कारणों को खोजा जा रहा है। गौरतलब है कि इस घटना के बाद से पूरे शहर भर में सनसनी फैल गई है। हर तरफ यह घटना चर्चा का विषय बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top