Haridwar News

उत्तराखंड से दिल दहलाने वाला मामला, प्रेमिका के चक्कर में पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या

File Photo
Ad

हरिद्वार: प्रदेश से एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी 6 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी है। पति ने अपनी पत्नी को गला घोट कर मार डाला। बताया जा रहा है कि पति का एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद होता था और तभी उसने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामपुर रायघटी गांव के रहने वाले रविंद्र की शादी साल 2020 में खानपुर थाना क्षेत्र के कलसया गांव की रहने वाली काजल के साथ हुई थी। उन दोनों को एक बेटा भी था। काजल 6 महीने की गर्भवती थी। मगर पति रविंद्र का एक दूसरे महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो काजल को पता लग गया था।

ऐसे में दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर रविंद्र ने अपनी पत्नी का गला घोट दिया और उसकी हत्या कर दी और परिवार से कह दिया कि काजल बेड से गिर गई है। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि मृतका के गले पर गहरे निशान है। यह हत्या का मामला लग रहा है। पति को हिरासत में ले लिया गया है तहरीर मिलने के बाद मुकदमा होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top