Haridwar News

उत्तराखंड: घर बर्बादी का कारण बना अवैध संबंध, पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार

Ad

पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में महिला के हत्या का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद के मामले में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। हत्या के आरोप में पति को मुखबिर की सूचना पर गांव के ही पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे आज यानी मंगलवार को जेल भेजा दिया है। आपको बता दें 1 दिन पहले हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:7 वर्ष की बच्ची के साथ गैंगरेप,लहूलुहान हालत में बच्ची को गांव के बाहर खेत में फेंका

यह भी पढ़े:सरोवर नगरी नैनीताल में सेल्फी लेने के लिए देना होगा शुल्क

यहां पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में सोमवार सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। लहूलुहान होकर महिला नीचे गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में पथरी थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पत्नी के अवैध संबंध के चलते आरोपी पति ने उसे मार डाला। लकसर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि कल शाम आरोपी युवक को गांव के ही पास जंगल से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए गए हैं, संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े:हल्द्वानी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जर्मन तकनीक से बनाया जाएगा साउंड प्रूफ इंडोर

यह भी पढ़े:नेशनल कांफ्रेंस में मेडिकल कॉलेज हल्‍द्वानी को मिला पहला स्थान

ADVERTISEMENTS Ad
To Top