Haridwar News

उत्तराखंड में एक और चौकाने वाला मामला, पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी का अंत हत्या से हुआ

Ad

देहरादून: राज्य में हत्या के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक नया मामला लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है। एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। इस वारदात के बाद से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और वह इतना बढ़ गया कि पति ने महिला को मार डाला। सूचना पाकर खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वही मृतका के परिजनों को भी सूचना दे दी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक आरोपी पति की पहचान बबलू के रूप में हुई है। डूमनपुरी गाँव के बबलू ने पुलिस को बताया कि पत्नी के साथ उसकी कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर बबलू ने सुशीला का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बबलू हत्या करने के बाद सुबह पुलिस स्टेशन पहुंचा था।

सूचना मिलते ही खानपुर थाना प्रभारी अरविंद रतूड़ी पुलिस टीम के साथ युवक के घर पहुंचे और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया।लक्सर सीओ हेमेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक महिला के परिजनों को वारदात की सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top