Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में कार नहीं मिली तो हैवान बना पति, पत्नी के मुंह पर फेंका तेजाब

Ad

Uttarakhand news: उत्तराखंड से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां उधमसिंह नगर जिले में पति ने पत्नी के मायके जाकर उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद पीड़िता को आनन-फानन में एलडी भट्ट राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। ( Acid Attack )

ADVERTISEMENTS Ad

कार की मांग करने था पति

पीड़ित महिला की मां ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर अंतर्गत मानपुर निवासी एक व्यक्ति से कराई थी। शादी के बाद दामाद ने बाइक बेच दी थी। और कार की मांग करने लगा। कार के लिए उसने पत्नी से 4 लाख रुपए लाने के लिए कहा। और उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा। बीते शनिवार के दिन दामाद बेटी को उसके मायके छोड़ कर गया था। इसके बाद दामाद ने बेटी को फोन कर के कार के लिए पैसे मांगे, बेटी ने जब पैसे देने से इंकार किया तो उसने एसिड अटैक करने की धमकी दी। जिसके बाद वो मोहल्ला विजयनगर नई बस्ती काशीपुर स्थित घर पर पहुंचा और उनकी बेटी पर तेजाब फेंक दिया। एलडी भट्ट अस्पताल के ईएमओ डॉक्टर हिमांशु चौधरी ने बताया कि 34 वर्षीय महिला का इलाज चल रहा है। ( Husband threw acid on wife in kashipur )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top