Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी दमुवाढूंगा में दुखद घटना, कमरे में अंगीठी जलाकर सोए पति पत्नी की दम घुटने से मौत

Ad

हल्द्वानी: दमुवाढूंगा क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी की मौत हो गई है। बता दें कि दोनों पति-पत्नी कमरे के अंदर रात को अंगीठी जलाकर सो गए थे। रात में दोनों की दम घुटने से मृत्यु हो गई। सुबह जब घटना का पता चला तो पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार नींद में होने के कारण दोनों मृतकों को इसका आभास नहीं हुआ था अंदर धुआं घुट रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी वार्ड नंबर 35 नियर हरदा चौराहा दमुवाढूंगा के रहने वाले 62 वर्षीय किशन राम चन्याल उधम सिंह नगर में दरोगा के पद पर तैनात थे। बता दें कि उन्होंने डेढ़ साल पहले ही बीआरएस लिया था। रविवार की देर रात किशन और उनकी 60 वर्षीय पत्नी रेवती खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। रोज की तरह दोनों ने दरवाजे खिड़की बंद कर कमरे में अंगीठी जलाई।

कमरा बंद कर दोनों अंगीठी जलाकर सो गए। ऐसे में रात में कमरे के अंदर अंगीठी का धुआं घुटने लगा। इसी धुएं से दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह जब बड़ी बहू गुंजन ने कमरे में जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि सास-ससुर अचेत पड़े हुए थे। परिजन आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक का बड़ा बेटा सूर्य प्रकाश व्यापार करता है तो छोटा बेटा पवन गंगोलीहाट में पटवारी है। परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top