National News

चौकानी वाली घटना: कंपनी में कर्मचारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट पर लिखा पीएम मोदी का नाम

Ad

नई दिल्ली:हैदराबाद से एक चौकानी वाली घटना सामने आ रही है। निजी कंपनी में काम करने वाले ने आत्महत्या कर दी। पुलिस को उसके पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिखा है। घटना हैदराबाद के सैदाबाद की है। खबर के मुताबिक आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान थालागंती नारासिंह के रूप में हुई है। वो कंपनी में उत्पीड़न से परेशान था। इस बात को लेकर वो दवाब में था और उसने अपनी जीवन समाप्त करना बेहतर समझा। यह घटना मंगलवार की है।  नारासिंह ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें उन्होंने आत्महत्या के पीछे कंपनी के सीनियर कर्मचारी पर तंग करने का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया में आ रही जानकारी के मुताबिक सैदाबाद के पुलिस इंस्पेक्टर एन मोहन राव ने कहा है कि नारासिंह का झुकाव राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी की तरफ था। उसने  अपनी कंपनी में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी उम्र 30 साल थी। सुसाइड नोट में नारासिंह ने लिखा है ‘नरेंद्र मोदी को ही देश का प्रधानमंत्री रहना चाहिए’। इसके साथ ही नोट में लिखा गया है ‘देश को सिर्फ मोदी ही बचा सकते हैं।’ नारासिंह ने ये पूरा सुसाइड नोट तेलुगू भाषा में लिखा गया है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सुसाइड की वजह की जांच करने में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top