Uttarakhand News

CDS बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का हुआ निधन

Ad

नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर भारतीय एयरफोर्स ने दी है। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया। यह हादसा 8 दिसंबर को हुआ था। इस हादसे में सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी समेत 13 लोग शहीद हुए थे। हादसे में सिर्फ वरुण सिंह ही अकेले बचे थे और बुधवार को वह जिंदगी की जंग को हार गए। उनका इलाज बेंगलुरु के आर्मी अस्पताल में चल रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह उत्तर प्रदेश के  देवरिया के खोरमा कन्हौली गांव के निवासी थे। कैप्टन वरुण सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनकी उम्र 42 साल थी. उनके पिता कृष्ण प्रताप सिंह सेना में कर्नल पद से रिटायर्ड हुए थे।वरुण के छोटे भाई तनुज सिंह मुम्बई में नेवी में हैं. उनकी पत्‍नी गीतांजली एक बेटा रिद रमन और बेटी आराध्या है।

आईएएफ ने ट्वीट कर कहा, भारतीय एयरफोर्स को यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि ग्रुप कैप्टन का इलाज के दौरान आज निधन हो गया। वे 8 दिसंबर 2021 को हुए हादसे में अकेले जिंदा बचे थे। एयरफोर्स अफसर उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top