Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी आईएएस अपूर्वा पांडे बनीं बागेश्वर डीएम, प्रदेश में हुए बंपर तबादले !

Ad

IAS Apoorva Pandey: DM Bageshwar: उत्तराखंड शासन ने देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आगामी चुनावों और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से धामी सरकार ने लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव किया है। इस फेरबदल को शासन स्तर पर अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

सबसे चर्चित बदलाव राजधानी देहरादून में जिलाधिकारी स्तर पर हुआ है। शासन ने आईएएस आशीष चौहान को नया जिलाधिकारी देहरादून नियुक्त किया है। वहीं वर्तमान जिलाधिकारी और स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सविन बंसल को सचिव नियोजन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईएएस अपूर्वा पांडेय को जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है। वहीं आईएएस विनय शंकर पांडेय को सचिव स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन विभाग का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। स्वास्थ्य सचिव का पद संभाल रहे सचिन कुर्वे को केंद्र सरकार के लिए रिलीव कर दिया गया है।

नगर निगम देहरादून में भी बड़ा बदलाव किया गया है। नगर आयुक्त नमामि बंसल को विद्यालयी शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। उनकी जगह आलोक कुमार पांडेय को नगर आयुक्त देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

गढ़वाल मंडल में भी शासन ने बड़ा प्रशासनिक परिवर्तन करते हुए आईएएस आनंद स्वरूप को आयुक्त गढ़वाल मंडल नियुक्त किया है। वहीं आईएएस डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव उच्च शिक्षा का दायित्व सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी पहले डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा के पास थी, जिसे अब वापस ले लिया गया है।

आईएएस सोनिका से आयुक्त कर का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है। शासन ने आईएएस मनुज गोयल से मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी भी वापस लेते हुए यह दायित्व संदीप तिवारी को सौंप दिया है।

इसके अलावा आईएएस संजय कुमार को निदेशक समाज कल्याण बनाया गया है, जबकि आईएएस अभिषेक रूहेला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस सौरभ गहरवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं यू-प्रिपेयर परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है।

आईएएस दीप्ति सिंह को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम तथा निदेशक खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं आकांक्षा कोंडे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक कर्मचारी बीमा योजना का दायित्व सौंपा गया है।

शासन ने प्रतीक जैन को आयुक्त कर नियुक्त किया है। वहीं प्रवीण कुमार से अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।

पीसीएस अधिकारियों में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इलागिरी को निदेशक दुग्ध विकास एवं निदेशक महिला डेयरी नियुक्त किया गया है।

सुंदर लाल सेमवाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है, जबकि फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनिल गर्ब्याल को महाप्रबंधक परिवहन निगम बनाया गया है।

इसके अलावा जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार, योगेश मेहरा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार तथा प्रमोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर चंपावत नियुक्त किया गया है।

सचिवालय सेवा के अधिकारियों में महावीर सिंह को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग और सुनील सिंह को अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी चुनावों से पहले प्रशासनिक मशीनरी को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का फोकस अब विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग, तेज क्रियान्वयन और बेहतर प्रशासनिक समन्वय पर दिखाई दे रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top