Dehradun News

उत्तराखंड: आईएएस बंशीधर तिवारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, लोगों को किया सतर्क

Ad

BanshidharTiwari | FakeFacebookID |UttarakhandNews : उत्तराखंड में साइबर ठगी के बीच अब आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। खुद बंशीधर तिवारी ने फेसबुक पर पोस्ट साझा कर लोगों को इसकी जानकारी दी और सावधान रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई है। ऐसी प्रोफाइल के जरिए लोगों को गुमराह करने या ठगी की कोशिश की जा सकती है। इसे देखते हुए लोगों को अनजान प्रोफाइल से आने वाले संदेशों और फ्रेंड रिक्वेस्ट को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

आईएएस बंशीधर तिवारी ने अपनी पोस्ट के जरिए लोगों को फर्जी आईडी से सावधान किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी के नाम और तस्वीर को देखकर ही उसे असली न मानें। किसी भी संदिग्ध संदेश या अनुरोध पर भरोसा करने से पहले संबंधित व्यक्ति की पहचान की पुष्टि जरूर करें।

साइबर ठगी से बचने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य निजी विवरण साझा न करें। अगर किसी फर्जी प्रोफाइल से संदिग्ध संदेश आता है….तो उसका जवाब देने के बजाय संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करें।

अधिकारियों के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करने की कोशिशों से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या साइबर पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top