Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी नहर कवरिंग मामले में IAS दीपक रावत ने अधिकारियों को दी डेडलाइन

Ad

हल्द्वानी: शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के जनता दरबार में पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई। इन शिकायतों का आयुक्त रावत द्वारा समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया। जनता दरबार में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद के सम्बन्ध में आई जिसका आयुक्त ने राजस्व निरीक्षक, भूमि विक्रेता एवं क्रेता के साथ संवाद कर अधिकांश भूमि विवादों का मौके पर ही समाधान किया। आयुक्त ने कहा कि जमीन विवाद में धोखाधड़ी के साथ ही किसी भी प्रकार की अन्य धोखाधड़ी व जालसाजी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि नहर कवरिंग का कार्य समयबद्वता एवं गुणवत्ता के साथ समयावधि में मानसून से पूर्व कर लिया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा कि यह कार्य लोनिवि, सिंचाई, जलसंस्थान एवं विद्युत विभाग द्वारा किया जा रहा है सभी विभाग के अधिकारी प्रतिदिन कार्यो की मॉनिटरिंग कर समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह कार्य हरहाल में समयावधि में पूर्ण होे। जो लोग भूमि क्रय करते हैं भूमि की रजिस्ट्री के उपरान्त दाखिल खारिज अवश्य करा लें ताकि भूमि सम्बन्धित विवादों से बचा जा सके।


चोरगलिया क्षेत्र के लोगों ने आयुक्त को बताया कि चोरगलिया क्षेत्र में नंधौर नदी की बाढ आपदा से दर्जनों ग्रामों की बरसात से पूर्व बाढ सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात कराने के साथ ही गौलापार की सूखी नदी, गौला नदी से बिन्दुखत्ता क्षेत्र के ग्रामों की बाढ आपदा से बचाव कराने की मांग की। जिस पर आयुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसून से पूर्व कार्य पूर्ण कर लिया जाए। गौलापार दानीबंगर क्षेत्र के लोगों द्वारा आयुक्त को बताया गया कि दानीबंगर क्षेत्र मे मोबाइल कनेक्टिविटी बीएसएनएल के द्वारा दी जा रही है सिग्नल नही होने की वजह से काफी कठिनाई होती है साथ ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढाई में काफी परेशानियों का सामना करना पडता है।

आयुक्त से मोबाइल कनेक्टिविटी बढाने का अनुरोध किया। आयुक्त ने महाप्रबन्धक बीएसएनएल को शीघ्र कार्य कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान ऋतु जोशी के साथ ही क्षेत्र के लोगों द्वारा बताया गया कि हल्द्वानी के ग्राम पंचायत गुजरौला फतेहपुर में दैवीय आपदा से ग्राम गुजरौडा के अन्तर्गत दैवीय आपदा से क्षेत्र क्षतिग्रस्त हो गये थे। आज तक कोई कार्यवाही नही हुई भाखडा नदी के कटाव से जानमाल की हानि होने का खतरा बना हुआ है। जिस आयुक्त ने दैवीय आपदा से कार्य कराने के निर्देश के साथ ही स्टीमेट बनाने के भी निर्देश दिये।सजनता दरबार में अपर आयुक्त जीवन सिंह नगन्याल, मुख्य अभिंयता सिचाई संजय शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top