Nainital-Haldwani News

कुमाऊं कमिश्ननर ने चालक को वापस दिलाए 10 हजार रुपए, अब सभी ई-रिक्शा एजेंसी की होगी जांच

Ad

 हल्द्वानी: आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुनवाई कर विभिन्न पक्षो के बीच की समस्याओं से अवगत होकर उनका समाधान किया। जनसुनवाई में आयुक्त रावत ने ई-रिक्शा स्वामी ईश्वर प्रसाद को एजेन्सी से 10 हजार की धनराशि वापस दिलाई।

ADVERTISEMENTS Ad

जनसुनवाई में ईश्वर प्रसाद निवासी तीनपानी हल्द्वानी ने बताया कि उनके द्वारा यात्री एजेन्सी ट्रान्सपोर्ट नगर हल्द्वानी से 27 मई 2024 को ई-रिक्शा 1,87000/रूपये में क्रय किया था। जिसकी एक वर्ष की वारंटी दी गई थी जिसमें आन्तरिक पार्ट्स व टूटफूट एजेन्सी के द्वारा किया जाना था, लेकिन 6 माह के बाद ई-रिक्शा एजेन्सी में मरम्मत हेतु भेजा गया, एजेन्सी द्वारा ऑरिजनल पार्ट्स के स्थान पर डुप्लीकेट पार्टस डाल दिये गये जिससे ई-रिक्शा में बार-बार खराबी आ रही थी। उन्होंने बताया कि प्रार्थी द्वारा बाजार से ई-रिक्शा रिपेयरिंग करवाया गया जिसमें उनके 10 हजार धनराशि व्यय हुई।

ईश्वर प्रसाद ने ई-रिक्शा के पार्ट्स जो मरम्मत के उपरान्त बदलवाये गये आयुक्त के सम्मुख प्रस्तुत किये। उन्होंने बताया कि वह मजदूर है और बैंक की किस्त भी देनी है। प्रसाद ने आयुक्त सेे ई-रिक्शा मे मरम्मत में लगी 10 हजार की धनराशि एजेन्सी स्वामी से वापस दिलाने की मांग की।आयुक्त के सम्मुख जो पार्ट्स प्रस्तुत किये गये वह सही कम्पनी के नही पाये गये। आयुक्त ने मौके पर 10 हजार की धनराशि एजेन्सी स्वामी से ईश्वर प्रसाद को वापस देने के निर्देश दिये साथ ही आयुक्त ने आरटीओ संदीप सैनी को शहर में सभी ई-रिक्शा एजेन्सी के जांच के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा दोषी पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top