Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर ने फिर मारा छापा, प्राधिकरण ऑफिस में रिटायर कर्मी कर रहा था काम

Ad

हल्द्वानी:आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल दीपक रावत ने बुधवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय मे विभिन्न पत्रावलियों, नोट शीटस का कार्य वर्ष 2020 से सेवानिवृत्त कार्मिक से कराये जाने पर नाराजगी जताई। इससे शासकीय कार्यों की गोपनीयता समाप्त हो रही है। इस पर आयुक्त ने सचिव एवं संयुक्त सचिव को स्पष्ट करने को कहा कि इस प्रकार का कृत्य किस आधार पर कराया जा रहा हैं। उन्होंने जानकारी चाही कि प्राधिकरण में नियुक्त अभियन्ताओं को 10 से 20 हजार तक वेतन दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह वेतन किस मद से दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कार्मिक से नोटशीट बनवाना उचित नही हैं जिसकी फोटो कापी अलग से रखी जाय। कमिश्नर रावत ने कार्यो की गोपनीयता को बरकरार रखे जाने में प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही दृष्टिगोचर हो रही हैं। इस सम्बन्ध में सचिव एवं संयुक्त सचिव स्पष्ट करें क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी जाए। इस दौरान आयुक्त ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को अपने-अपने तहसीलों का निरीक्षण करने तथा निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top