Uttarakhand News

अधिकारियों को एक्टिव रहने के निर्देश, कुमाऊं दीपक रावत बोले, खुद मॉनिटरिंग करूंगा

Ad

हल्द्वानी-अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा कुमाऊ मण्डल के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जन हित से जुड़े मुददे हेतु अधिकारी स्वयं एक्टिव होकर समस्याओं का समाधान करें। मानिटरिंग हेतु आयुक्त दीपक रावत को नोडल अधिकारी नामित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अपर मुख्य सचिव कुमाऊं मण्डल ने वीसी में अधिकारियों को निर्देश दिेये है कि अधिकारी जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निदान करें साथ ही अधिकारी जनता की समस्याओं का स्वतः संज्ञान लें और निराकरण करें उच्च अधिकारियों के आदेशों पर निर्भर ना रहेें। इसलिए अधिकारी एक्टिव होकर कार्य करें।

अपर मुख्य सचिव ने आयुक्त दीपक रावत को कुमाऊ मण्डल को समस्याओं के समाधान के लिए मानिटरिंग हेतु नामित किया है। इस अवसर पर समस्त जनपदों के जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह,अल्मोड़ा विनीत तोमर, पिथौरागढ़ रीना जोशी, चम्पावत नवनीत पांडेय, बागेश्वर अनुराधा पाल व उधमसिंहनगर उदयराज सिंह जुड़े थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top