Uttarakhand News

UPCL के एमडी पद से मुक्त हुए IAS दीपक रावत, अनिल कुमार को मिली जिम्मेदारी

UPCL के एमडी पद से मुक्त हुए IAS दीपक रावत, अनिल कुमार को मिली जिम्मेदारी
Ad

देहरादून: पिछले कुछ समय में आइएएस दीपक रावत के ऊपर हर किसी की नजरें रही हैं। हल्द्वानी व नैनीताल की नजरें इसलिए भी ज्यादा रहती हैं क्योंकि दीपक रावत यहां कि जिलाधिकारी रह चुके हैं। हाल ही में दीपक रावत को यूपीसीएल का एमडी बनाया गया था। गौरतलब है कि उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को लंबे समय से प्रबंध निदेशक नहीं मिलने की वजह से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

दीपक रावत ने पद संभाल लिया था। मगर अब युपीसीएल के एमडी पद से उन्हें मुक्त कर दिया गया है। जी हां, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में लंबे समय के बाद प्रबंध निदेशक की तैनाती कर दी गई है। सरकार द्वारा आदेश जारी कर बताया गया है कि अनिल कुमार को यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

अबतक यह जिम्मेदारी आइएएस दीपक रावत निभा रहे थे। अब उनको इस भार से मुक्त कर दिया गया है और उनकी जगह एमडी की जिम्मेदारी अनिल कुमार को दे दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रबंधन निदेशक की दौड़ में कई महारथियों के नाम आगे चल रहे थे। मगर मगर मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा मिले सुझाव के बाद अनिल कुमार को यूपीसीएल का एमडी बनाया गया है। बता दें कि काफी लंबे समय से उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में स्थाई प्रबंध निदेशक की तैनाती नहीं की जा रही थी। जिसे अभी तक दीपक रावत निभा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top