Uttarakhand News

उत्तराखंड की IAS राधिका झा बनी EESL में सीईओ, देवभूमि के बाद केंद्र में देंगी सेवा

Ad

देहरादून:उत्तराखंड कैडर की आईएएस राधिका झा EESL में सीईओ बनी हैं। आईएएस राधिका झा उत्तराखंड में शिक्षा सचिव की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने राज्य में ऊर्जा विभाग की भी जिम्मेदारी को निभाया था। इसी को देखते हुए उनका चयन ऊर्जा मंत्रालय के जेवी में सीईओ यानी मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि आईएएस राधिका झा त्रिवेंद्र सरकार में सबसे ताकतवर और मुख्यमंत्री के करीबी आईएएस अधिकारियों में शामिल थी। इस दौरान राधिका झा के पास कई अहम पद थे। त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद राधिका झा से अहम विभाग वापस ले लिये गे थे और वह इससे खुश नहीं थी।

शिक्षा विभाग में तमाम निर्णय को लेकर वह अन्य अधिकारियों के साथ सहमत नहीं थी और इसलिए वह छुट्टी पर चले गई थी। EESL देशभऱ में एनर्जी एफिशिएंसी, स्मार्ट मीटर, स्माल सोलर आदि के क्षेत्र में काम करती है। इस संस्थान का काम दुनिया के नौ अन्य देशों में भी फैला हुआ है।

EESL में सीईओ की रेस में राजस्थान पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन के चेयरमेन रमेश पालाकोंडा, भारतीय रेलवे केे कार्यकारी निदेशक हरप्रीत सिंंह, REC कार्यकारी निदेशक टीएससी बोस और Delhi Distribution additional general manager नीलेश नारायण काले का नाम भी शामिल था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top