Nainital-Haldwani News

नैनीताल निवासी IAS सुधांश पंत बने राजस्थान के मुख्य सचिव

Ad

IAS Sudhansh Pant: Rajasthan: पिछले महीने राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे और भाजपा ने सरकार बनाई। राजस्थान में नई सरकार बनने के बाद नौकरशाही में भी बदलाव होने लगे हैं। इस बीच मुख्य सचिव के रूप में नैनीताल निवासी आईएएस सुधांश पंत को नियुक्त किया गया है। केंद्रीय शासन की ओर से उन्हें उनके मूल कैडर राजस्थान भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक आईएएस सुधांश पंत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल के सेंट जोसेफ कॉलेज से की। उसके बाद उन्होंने इंटर देहरादून से किया और फिर आईआईटी खड़कपुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। साल 1991 में वह आईएएस बन गए।

बता दे की विभिन्न प्रशासनिक पदों पर सेवाएं देने के बाद वर्तमान में वह दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद पर तैनात थे । अब केंद्रीय स्तर से उन्हें उनके मूल कैडर राजस्थान के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद उन्हें राजस्थान का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।

नैनीताल निवासी आईएएस सुधांश पंत के मुख्य सचिव नियुक्त होने पर नगर के तमाम बुद्धिजीवी लोगों ने उन्हें बधाई दी और खुशी जताई। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि नैनीताल के मल्लीताल पोस्ट ऑफिस के पास गुडलक हाउस में भी आईएएस पंत का आवास है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top