Uttarakhand News

उत्तराखंड न्यूज: पिछले 13 दिन में IAS वंदना सिंह के 3 ट्रांसफर, कुल 5 अधिकारियों के तबादले हुए

Ad

हल्द्वानी:राज्य में आईएएस और पीसीएएस अधिकारियों के तबादले होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को शासन ने तीन अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। इस लिस्ट में रुद्रप्रयाग की पूर्व डीएम वंदना सिंह का नाम भी शामिल हैं। पिछले 6 महीने में उनके 4 ट्रांसफर हो गए हैं। अब आईएएस वंदना सिंह को अपर सचिव ग्राम विकास बनाया गया है। बता दें कि 5 नवंबर को ias वंदना को रुद्रप्रयाग के डीएम से हटाकर शासन में अटैच किया गया। इसके बाद 12 नवंबर को उन्हें KMVN का एमडी बनाया गया लेकिन यहां उन्होंने नियुक्ति नहीं ली। वह पिथारागढ़ में बतौर सीडीओ भी अपनी सेवा दे चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा आईएएस रोहित मीणा को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा से हटाकर प्रबंध निदेशक कुमाऊँ मंडल विकास निगम और उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस अधिकारी नवनीत पांडे को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है। पीसीएस अधिकारी संजय कुमार को संयुक्त निदेशक उत्तराखंड प्रशासन अकादमी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है तो वही आईएएस रामविलास यादव से अपर सचिव ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top