Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: हल्द्वानी में तैनात IAS अधिकारी का वायरल वीडियो, क्या है पूरा मांजरा

Ad

Uttarakhand News: Haldwani News: हल्द्वानी के नगर आयुक्त, IAS विशाल मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे एक व्यापारी को अतिक्रमण के मुद्दे पर समझाते दिख रहे हैं। नगर आयुक्त ने व्यापारी से कहा कि उन्होंने नाली को बंद कर दिया है और उसे खोलने की जरूरत है। व्यापारी विभिन्न तर्क देने लगा, जिस पर IAS मिश्रा ने स्पष्ट किया कि सफाई करना उनका काम है और नाली कैसे साफ होगी, यह दिखाने के लिए वे झाड़ू लगाना चाहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह घटना सोमवार को हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हुई, जब पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सदर बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कई व्यापारियों ने अपनी दुकानों से बाहर सामान रखा था, जिसके चलते प्रशासन ने न केवल सामान जप्त किया, बल्कि चालान की कार्रवाई भी की। इस दौरान बाजार में भगदड़ मच गई, और कई व्यापारी खुद ही अपने सामान को हटाने लगे।

नगर आयुक्त ने एक दुकान के पास जाकर देखा, जहां दुकानदार ने नाली में ईंटें डालकर उसे बंद कर दिया था। उन्होंने दुकानदार से पूछा कि नाली की सफाई कैसे होगी, लेकिन व्यापारी ने जवाब देने में कंजूसी दिखाई। इस पर नगर आयुक्त ने खुद झाड़ू लगाने की इच्छा जताई, ताकि उन्हें यह समझ में आ सके कि सफाई कैसे की जाएगी।

यह कार्रवाई नगर निगम के सफाई नायक की उपस्थिति में हुई, जिन्होंने भी बताया कि नाली बंद होने के कारण सफाई नहीं हो पाती। हालांकि, दुकानदार फिर भी अपनी बात पर अड़ा रहा। नगर आयुक्त ने अंततः कहा कि वे खुद झाड़ू लेकर साफ करना चाहते हैं, ताकि वास्तविकता सामने आ सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top