Jobs

IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Ad

IBPS Clerk Recruitment 2026 | Bank Jobs | Customer Service Associate : बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने CRP CSA-XVI के तहत कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी…जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 तय की गई है।

फिलहाल IBPS ने केवल संक्षिप्त नोटिस जारी किया है। विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होगी…जिसमें रिक्त पदों की संख्या, पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, राज्यवार और बैंकवार रिक्तियों समेत सभी जरूरी जानकारी दी जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू : 1 अगस्त 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 21 अगस्त 2026

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 21 अगस्त 2026

प्री-एग्जाम ट्रेनिंग : सितंबर 2026

प्रारंभिक परीक्षा : अक्टूबर 2026

प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम : नवंबर 2026

मुख्य परीक्षा : दिसंबर 2026

प्रोविजनल अलॉटमेंट : मार्च 2027

किन पदों पर होगी भर्ती?

यह भर्ती Customer Service Associate (CSA) यानी क्लर्क पदों के लिए आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देश के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में की जाएगी।

कैसे होगा चयन?

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी।

प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा

मुख्य ऑनलाइन परीक्षा

प्रोविजनल अलॉटमेंट

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

IBPS की विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को राज्यवार और बैंकवार रिक्तियां, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा का सिलेबस, वेतनमान, आरक्षण और दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top