Dehradun News

चेतावनी को किया नजरअंदाज, ऋषिकेश गंगा में समा गए दो दोस्त…तलाश जारी

Ad

ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्तराम घाट पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां दो लोग गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया…लेकिन देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 10:30 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक नदी में स्नान करते हुए काफी अंदर तक चला गया, जहां गंगा का बहाव तेज था। जब वह बहने लगा तो उसका साथी उसे बचाने के लिए आगे गया, लेकिन वह खुद भी तेज धार में फंस गया और देखते ही देखते दोनों लापता हो गए। अब तक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के होटलों और स्थानीय लोगों से उनकी शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।

पुलिस और एसडीआरएफ का कहना है कि घाट पर चेतावनी बोर्ड साफ तौर पर लगे हुए हैं फिर भी कई लोग लापरवाही करते हुए गंगा में आगे तक चले जाते हैं। यही लापरवाही कभी-कभी जानलेवा साबित हो जाती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस समय गंगा का जलस्तर काफी ऊंचा है ऐसे में असुरक्षित स्थानों पर स्नान करने या नदी में उतरने से बचें। केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही जाएं और किसी भी तरह की जोखिम न लें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top