Jobs

IIT BHU ने निकाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Ad

IITBHURecruitment | AssistantProfessor |FacultyJobs : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बीएचयू ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर विशेष भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के भारतीय नागरिकों के लिए आयोजित की जा रही है।

भर्ती के तहत विज्ञान, इंजीनियरिंग और अंतरविषयी विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल, माइनिंग, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, गणितीय विज्ञान और अन्य विभाग शामिल हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री होना अनिवार्य है। असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 के लिए पीएचडी के बाद कम से कम तीन वर्ष का शिक्षण, शोध या औद्योगिक अनुभव जरूरी है…जबकि ग्रेड-2 के लिए अनुभव अनिवार्य नहीं है।

संस्थान ने अधिकतम पसंदीदा आयु 35 वर्ष निर्धारित की है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। ग्रेड-2 के लिए शुरुआती वेतन 70,900 रुपये से 73,100 रुपये और ग्रेड-1 के लिए 1,01,500 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। इसके अलावा एचआरए, चिकित्सा सुविधा, राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS), बच्चों के शिक्षा भत्ते और शोध कार्य के लिए अनुदान जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन आवेदन की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, प्रस्तुति (यदि आवश्यक हो) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी IIT BHU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने की आवश्यकता नहीं होगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top