Nainital-Haldwani News

बनभूलपुरा मलिक के बगीचे के पास प्रशासन का छापा, अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील

Ad

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में की गई। प्रशासन ने मलिक के बगीचे के पास स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा, जहाँ बिना किसी वैध लाइसेंस और फूड सेफ्टी स्वीकृति के कोल्ड ड्रिंक बनाई जा रही थी। निरीक्षण के दौरान ये भी पाया गया कि फैक्ट्री में उत्पादित कोल्ड ड्रिंक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं थी।

ADVERTISEMENTS Ad

एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह द्वारा ये कार्रवाई फूड सेफ्टी अधिनियम के अंतर्गत की गई है। फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है और संचालक के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खाद्य उत्पाद निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top