Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी न्यूज: बिना अनुमति के खोद दिया बेसमेंट, सिटी मजिस्ट्रेट ने रंगे हाथ पकड़ा अवैध खेल

Ad

हल्द्वानी: शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण का अभियान जारी है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने शिवालिक विहार में कार्रवाई की है। उन्होंने दमुआढुंगा के शिवालिक विहार में बिना परमिशन के बेसमेंट खोदा जा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

मौके पर पाया गया कि जेसीबी लगाकर बेसमेंट को खोदा जा रहा है। बेसमेंट खोदने को लेकर भूमि स्वामी के पास प्राधिकरण व खनन विभाग द्वारा दी जाने वाली अनुमति नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि आवासीय नक्शा पास करके कमर्शियल काम किया जा रहा था।

बता दें कि पिछले एक हफ्ते से नगर निगम और प्राधिकरण की टीम अवैध निर्माँण के खिलाफ एक्शन ले रही है। अवैध निर्माण के खिलाफ चले अभियान में 3 भवनों को ध्वस्त करने के साथ 10 को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही 4 लोगों को नोटिस भी जारी किया गया है।

नगर निगम और प्राधिकरण को लगातार शिकायते मिल रही है कि कहीं बिना नक्शे के बिल्डिंग बन रही है तो कहीं नजुल की भूमि में भवन बना दिए गए हैं। अधिकारियों के जनता से अपील की है कि यदि आवासीय भवन बनाना हो या कमर्शियल भवन बनाना हो नक्शा अनिवार्य रूप से पास कराए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top