Nainital-Haldwani News

उत्तर गौजाजारी में चली जेसीबी, सात बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया

Ad

Haldwani: Illegal Construction: जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी की टीम ने शनि बाजार रोड, गौजाजाली उत्तर में लगभग सात बीघा भूमि पर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध प्लाटिंग को बलपूर्वक ध्वस्त कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्रवाई के दौरान एक अवैध निर्माणाधीन भवन को भी सील कर दिया गया है। भूमि की वैधता एवं स्वामित्व की जानकारी प्राप्त करने हेतु राजस्व विभाग को आवश्यक सूचना प्रेषित कर दी गई है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई में सहायक अभियंता अभिषेक कुमार, अभियंता समीर अहमद और आशुतोष सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top