Haridwar News

Uttarakhand: यहां आधे से ज्यादा मदरसों को किया गया सील, मुस्लिम संगठनों की नाराजगी भी बढ़ी

Ad

Haridwar News: हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। चौथे दिन की कार्रवाई में प्रशासन ने जिलेभर में 15 से अधिक मदरसों को सील कर दिया। बहादराबाद से मंगलौर और भगवानपुर से लक्सर तहसील तक प्रशासनिक टीमों ने पहुंचकर अवैध रूप से संचालित मदरसों को बंद किया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन ने हरिद्वार जिले में 60 से अधिक अवैध मदरसों की पहचान की थी, जिनमें से अब तक लगभग 40 मदरसों को सील किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि केवल वे मदरसे जो पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें नियमों के तहत बंद किया जा रहा है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर मुस्लिम संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top