Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में ठेले पर पिलाई जा रही थी शराब, मौके पर पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट ने खराब कर दी पार्टी

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी शहर में अराजकता फैलाने वालों और असामाजित गतिविधि करने वालों के लिए खिलाफ जिला प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। महिला सुरक्षा और जन जागरूकता अभियान में लगातार मिल रहे इनपुट के बाद प्रशासन लगातार ऐसे अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार की शाम को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने कैंसर अस्पताल के सामने छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। और शराब पिला रहे ठेलों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। ( Administration cut challan of street vendors serving Alcohol )

ADVERTISEMENTS Ad

युवकों को हिरासत में लिया

बता दें कि शनिवार की शाम को एसटीएच के पास स्वामी राम कैंसर अस्पताल के ठीक सामने ठेले के पास कई अराजक तत्व और शराबी ठेले पर शराब पी रहे थे। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और मेडिकल चौकी इंचार्ज वहां पहुंचे। छापेमारी के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने दो शराब पी रहे युवकों को हिरासत में ले लिया। मामले में ठेले का पुलिस एक्ट में चालान किया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी वाजपेयी ने कहा कि महिला सुरक्षा के साथ ही शहर में अराजकता और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन लगातार छापेमारी कर रहा है। ( Police arrested two youth while drinking alcohol )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top