Nainital-Haldwani News

जरूरी सूचना, रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन का बदला रूट, कई स्टेशनों में नहीं होगा ठहराव

Ad

HALDWANI LIVE NEWS: रेलवे से रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर जरूरी अपडेट सामने आया है। यदि आप इस ट्रेन में सफर करने की योजना बना रहे हैं और टिकट बुक कर चुके हैं…तो यह खबर जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि दिल्ली सराय रोहिल्ला से रेवाड़ी के बीच खलीलपुर, रेवाड़ी सेक्शन पर पुल संख्या 98A पर गर्डर बदलने का काम किया जाना है। इसी वजह से इस रूट पर ब्लॉक दिया गया है। इस कार्य के चलते 2 सितंबर 2025 को काठगोदाम से चलने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। अब यह ट्रेन दिल्ली, नई दिल्ली, पलवल, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन
रूट में बदलाव के कारण इस ट्रेन का दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, पटौदी रोड, रेवाड़ी, वावल, खुरहट, अलवर और राजगढ़ स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top