Uttarakhand News

उत्तराखंड के युवा ध्यान दें, 7 जनवरी को आयोजित होगी यू-सेट प्रवेश परीक्षा

Ad

U-set examination dates and information:- उत्तराखंड के कॉलेज में प्रोफेसर आदि के पद पर नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा एक खुशखबरी प्रेषित की गई है। उत्तराखंड के महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में सहायक प्रध्यापकों के पदों के लिए आयोजित कराई जाने वाली यू– सेट की परीक्षा का जिम्मा इस बार कुमाऊं विवि को सौंपा गया है। कुमाऊं विश्वविद्यालय सात जनवरी 2024 को राज्य पात्रता परीक्षा (यू-सेट) आयोजित कराएगा। यू-सेट के लिए नियुक्त सदस्य सचिव प्रो. एचसीएस बिष्ट ने बताया कि प्रदेश में ये परीक्षा साल 2017 में आयोजित कराई गई थी। वर्ष 2017 के बाद 2024 में इसे दोबारा कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

विवि ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची

परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए नैनीताल, अल्मोड़ा, पंतनगर, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, गोपेश्वर, टिहरी गढ़वाल, श्रीनगर गढ़वाल, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और कोटद्वार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं आवेदन

प्रो. बिष्ट ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन पत्र केवल आनलाइन ही भरे जाएंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवार यू-सेट की वेबसाइट https://www.usetonline. ‘co.in के जरिए परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इस के साथ विवि की वेबसाइट https://www.kunainital.ac.in पर भी परीक्षा फॉर्म की जानकारी हासिल कर सकते हैं। यू–सेट और कुमाऊं विवि की वेबसाइट द्वारा एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख़ 24 नवंबर से 20 दिसंबर तक रखी गई है। अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन केवल आनलाइन ही स्वीकारें जायेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर तथा आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top