Nainital-Haldwani News

रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर! खरीदने से पहले जरूर करें ये जांच, मिलावट मिले तो यहां करें शिकायत

Ad

RakshaBandhan | FoodSafety | Haldwani : रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से मिठाई खरीदते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार खुली मिठाई खरीदते समय उसकी ताजगी जरूर जांचें। यदि मिठाई जरूरत से ज्यादा सख्त महसूस हो तो उसे खरीदने से बचें। वहीं पैक्ड मिठाई या अन्य खाद्य उत्पाद लेते समय पैकेट पर FSSAI नंबर, निर्माण की तारीख, एक्सपायरी डेट और निर्माता का नाम जरूर देखें।

घर पर भी मिलावट की जांच

खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर अधिकारियों ने कुछ आसान जांच के तरीके भी बताए हैं। दूध में पानी की मिलावट की जांच के लिए उसे किसी ढलान वाली सतह पर डालकर देखा जा सकता है। वहीं पनीर की गुणवत्ता जांचने के लिए आयोडिन टिंचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अधिकारी के मुताबिक जांच में पनीर का रंग नीला पड़ने पर उसके सिंथेटिक होने की आशंका हो सकती है।

त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बाजारों में जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने दुकानदारों को भी खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

मिलावट मिले तो यहां करें शिकायत

अगर किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या खराब गुणवत्ता की शिकायत है….तो उपभोक्ता खाद्य सुरक्षा विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग शिकायत के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठान की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर सकता है।

त्योहार के दौरान मिठाई और खाद्य सामग्री खरीदते समय थोड़ी सी सावधानी बरतकर लोग मिलावटी सामान से बच सकते हैं और परिवार की सेहत का भी ध्यान रख सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top