Dehradun News

जरूरी खबर, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना है या हटाना है तो तत्काल भरे ये फॉर्म!

Election Commission
Ad

UttarakhandNews : DehradunNews : Voter Registration Update : Election Commission : उत्तराखंड में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या सुधारने का मौका अभी खुला है। निर्वाचन विभाग ने नए वोटर बनने और नाम व पता सुधारने के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू होने से पहले यह सुविधा उपलब्ध है। एसआईआर शुरू होने के बाद केवल आवेदन होंगे, जिनका निस्तारण पुनरीक्षण के बाद किया जाएगा। जिन मतदाताओं के नाम दो जगह दर्ज हैं…उन्हें एक जगह से नाम हटवाना जरूरी है, नहीं तो चुनाव आयोग का नोटिस मिल सकता है।

नया वोट बनवाने के लिए voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म-6 भरें। नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और नाम या पते में सुधार के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन के दौरान मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ सकती है।

जो मतदाता अभी फॉर्म भर लेंगे….वे एसआईआर में शामिल होंगे और वोटिंग की पूरी प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top