Nainital-Haldwani News

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच नैनीताल हाईकोर्ट का अहम नोटिफिकेशन जारी

Ad

नैनीताल: कोरोना वायरस के मामलों के सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोर्ट को वर्चुअल मोड में चलाने का फैसला किया। वहीं अब उत्तराखंड हाईकोर्ट भी वर्चुअल मोड में संचालित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 10 जनवरी से कोर्ट के समक्ष आने वाले मामलों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी। आदेश में जारी केसों के अलावा सभी लंबित मामले स्थगित हो जाएंगे यानी उनकी सुनवाई बाद में होगी।

बता दें कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण अब सुप्रीम कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई मामलों की होगी। सुप्रीम कोर्ट 7 जनवरी, 2022 (शुक्रवार) से सभी मामलों की वर्चुअल मोड में सुनवाई होना शुरू हो गया है। इस दौरान जज कोर्ट की बजाय अपने आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई में शामिल हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में अब सिर्फ अति आवश्यक ‘मेंशन’ मामले, ताजा केस, जमानत मामले, स्टे से जुड़े मामले, नजरबंदी-निश्चित तारीख से जुड़े केस 10 जनवरी से अगले आदेश तक लिस्ट किये जाएंगे। इससे पहले कोरोना के कारण 22 मार्च 2020 से सुप्रीम कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई शुरू हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top