Champawat News

चंपावत में भोजनमाता ने सीएम धामी से लगाई गुहार, पोर्टल पर दाखिल किया प्रार्थना पत्र

Ad

चम्पावत: बाराकोट विकासखण्ड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेरा की भोजनमाता गीता देवी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। उन्होंने ने कहा है कि उन्हें भोजनमाता पद से न हटाया जाए। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल में पत्र भी दाखिल किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि स्कूल में बच्चों की संख्या कम होने के चलते उन्हें हटाया गया है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार में कमाई करने वाली एक मात्र सदस्य है। उनके पति का निधन हो चुका है। उसके 5 बच्चों में से 3 की शादी हो चुकी है दो बच्चे अभी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। भोजन माता पद पर कार्य रहने के चलते बच्चो की पढाई का खर्चा निकल जाता था। लेकिन अब उन्हें घर चलाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गीता देवी ने बताया की वह पिछले 17वर्ष से साल 2006 से 2022 तक भोजनमाता के रूप में कार्य करते आ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उन्हें भोजन माता के रूप मे फिर से काम पर रखा जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top