Udham Singh Nagar News

KBC में उत्तराखंड की चर्चा,पंतनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने जीते 6 लाख 40 हजार रुपए

Ad

पंतनगर: कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पंतनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमन गाबा ने 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। घर लौटने के बाद अमन का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठना किसी सपने के सच होना जैसा है। उन्होंने बताया 22 दिसंबर को एपिसोड की शूटिंग हुई और 11 जनवरी को कार्यक्रम प्रसारित हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

अमन 6.40 लाख जीते। जिसके बाद उनसे साढ़े 12 लाख के लिए महानायक बच्चन ने उनसे टी-20 में सबसे पहले किसने हैट्रिक लगाई थी। यह सवाल पूछा तो उनके पास जवाब नहीं था। उन्होंने बताया कि चारों लाइफ लाइन का प्रयोग हो चुका था।

यह भी पढ़े:विदेशों में रौशन हो रहा है उत्तराखंड का नाम,टिहरी का विकास जापान में चला रहा है 5 रेस्ट्रो

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में धर्म परिवर्तन का मामला,युवक पुलिस के पास पहुंचा, मुझे फंसाया जा रहा है

बता दें 28 वर्षीय अमन पंतनगर बिग मार्केट के निवासी है और वही परचून की दुकान चलाती है। अमन ने तक स्नातक पढ़ाई की है। वह कौन बनेगा करोड़पति रोजाना देखते थे। दुकान पर होने के बावजूद वह इस कार्यक्रम को देखना नहीं भूलते। करीब डेढ़ माह पूर्व अमन ने केबीसी में हिस्सा लेने के लिए मोबाइल पर पूछे गए सवाल का सही जवाब दिया।

जिसके बाद केबीसी की टीम अमन के घर पहुंच गई। इस दौरान टीम ने अमन के परिवार व घर की वीडियो बनाया और जानकारी जुटाई। अमन के घर लौटने के बाद रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात कहते हुए अमन को बधाई दी है।

यह भी पढ़े:खलिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगाए, सितारगंज में पूर्व भाजयुमों जिलाध्यक्ष से मारपीट

यह भी पढ़े:चंपावत के पवन भट्ट की ईमानदारी को सलाम,सड़क पर मिले लाखों रुपए मालिक तक पहुंचाए

ADVERTISEMENTS Ad
To Top