Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना, चचेरे भाई ने किया सात साल की बहन के साथ दुष्कर्म

Ad

हमारे समाज में जहां भाई बहन का रिश्ता पावन माना जाता है जिस देश में बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांध कर अपनी रक्षा की उम्मीद करती है वही दूसरी ओर नानकमत्ता क्षेत्र के एक गांव में एक भाई ने अपनी सात साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ बालिका के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में महिलाओं का हुनर, Youtube पर सीखा और एक हफ्ते में बना दी 500 LED

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में स्कूल तो खुल रहे हैं लेकिन कैसे होगी सोशल डिस्टेंसिंग,सिर दर्द बना नियम

थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि बालिका के पिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी सात साल की बेटी को उसका चचेरा भाई बहला फुसलाकर घर ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ ने बताया कि पुलिस ने 376, 504, 506 और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को एसओ कमलेश भट्ट, एसआई नेहा ध्यानी, एसआई अवनीश कुमार, रमेश भट्ट, महिपाल ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया जिसमे दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े:केंद्र से मिली 72 किलोमीटर सड़क निर्माण की मंजूरी,कम होगी चमोली और पिथौरागढ़ की दूरी

यह भी पढ़े:कम उम्र में उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला का कमाल,विश्व की टॉप-10 सुपर मॉडल की सूची में शामिल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top