Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: EURO KID और EDUMOUNT स्कूल में धूमधाम से मनाया गया आजादी का जश्न

Ad

हल्द्वानी: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बरेली रोड श्रीपुरम स्थित यूरोकिड्स/एडुमाउंट इंटरनेशनल स्कूल में आजादी का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य नम्रता सेन द्वारा एवम मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल संदीप सेन द्वारा ध्वाजारोहण से किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा पांच की दिव्यांशी जोशी और कक्षा 3 के शिवांश भट्ट् द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कक्षा प्लेग्रुप से लेकर कक्षा 9 तक के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमे छोटे बच्चो (प्लेग्रूप से कक्षा २) ने फैंसी ड्रेस और रैंप वॉक से सबका मन मोह लिया। कक्षा(३ से ९) तक के छात्र छात्राओं द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम के दौरान कक्षा ३ की कव्या गोस्वामी और कक्षा ५ के भव्य आसवानी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर भाषण एवम कक्षा ५ की एंजल जोहर ने सुंदर कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन शिक्षिकाओं(हिमानी मेहरा,रिचा रावत और पूजा पवार) द्वारा वंदे मातरम (राष्ट्रगीत गाकर किया गया)। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी छात्र छात्राओं एवम सभी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक प्रियंका आसवानी,कविता नेगी,रुचिका बिष्ट,गुंजन जोशी,गायत्री सिंगवाल,रीना डफोटी,अंकिता बिष्ट,जयश्री जोशी,रजनी जोशी,साहिबा, दीप्ती उपाध्याय उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top