Sports News

साउथ अफ्रीका में छाई भारत की बेटियां, पाकिस्तान से छीना मैच

Ad

नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए. भारत ने 1 ओवर शेष रहते ही 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

ADVERTISEMENTS Ad

भारत के लिए जेमिमा रॉड्रिक्स ने शानदार 38 गेंदों में नाबाद 53 रनों की पारी खेली. वही रिचा घोष ने 20 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए.

एक वक्त पर टीम इंडिया को करीब 11 रन की औसत से रन बनाने की जरूरत थी और वहां पर रिचा घोष ने 5 चौके लगाकर मुकाबले को भारतीय टीम की तरफ मोड़ दिया. भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी में राधा यादव ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए.

पाकिस्तान की बल्लेबाजी की बात करें तो मारूफ ने शानदार 68 रन बनाए तो वहीं आईशा नसीम ने 25 गेंदों में 43 रन की पारी खेली.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top